हरियाणा में प्रचंड गर्मी का तांडव, आज दिनभर चलेगी लू, इन 6 जिलों में वॉर्म नाइट का Alert....जानें कब बदलेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Apr, 2026 08:57 AM

heat wave in haryana heat wave to continue throughout the day

हरियाणा में इस बार प्रचंड गर्मी पड़ेगी। इस बार गर्म दिन नहीं बल्कि गर्म रात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में इस बार प्रचंड गर्मी पड़ेगी। इस बार गर्म दिन नहीं बल्कि गर्म रात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन के साथ अब रातें भी तपिश बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने पहली बार वॉर्म नाइट यानी गर्म रात का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में लू का अलर्ट 

बता दें कि दक्षिण हरियाणा इलाके के नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, चरखी दादरी और रोहतक में रातें भी गर्म रहेगी। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद और हिसार छोड़कर पूरे हरियाणा में लू का अलर्ट जारी किया गया है। 25 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। 26 को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिससे प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 

किसानों को दी गई ये सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी को देखते हुए सलाह दी है। गेहूं की फसल में यलो रस्ट और दीमक की निगरानी रखने को कहा गया है, जबकि एफिड (चेपा) नियंत्रण के लिए नीम आधारित या अनुशंसित दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!