सोनिया हत्याकांड में बड़ा खुलासा ; शादी के बाद से ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप....आखिरकार दर्दनाक अंत

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 May, 2026 03:13 PM

a major revelation in the sonia murder case allegations of harassment by in law

हिसार के सेक्टर-13 क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। मृतका सोनिया को शादी के कुछ ही महीनों बाद से लगातार

हिसार : हिसार के सेक्टर-13 क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। मृतका सोनिया को शादी के कुछ ही महीनों बाद से लगातार प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। 

इस मामले को लेकर सोनिया की बड़ी बहन शालू ने बताया शादी के करीब 4 महीने बाद ही उसका पति सौरव का व्यवहार बदल गया था। आरोप है कि पति और उसके परिवार के लोग सोनिया को इस बात को लेकर ताने देते थे कि वह मायके से कुछ लेकर नहीं आई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सोनिया यह सब सहती रही।और तो और ससुराल में भाईयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद चल रहा था, जिसमें सोनिया को सिर्फ एक मोहरे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।

परिजनों ने बताया कि करीब 3 महीने पहले भी सोनिया का गला दबाने की कोशिश की गई थी। उस समय उसकी बेटी ने बाहर आकर लोगों को बताया था कि उसके पिता उसकी मां को मार रहे हैं। इस घटना के बाद पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन परिवार के दबाव में सोनिया ने समझौता कर लिया था।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि सोनिया (36) की करीब 8 साल पहले उसकी सेक्टर-13 निवासी सौरभ से शादी हुई थी। शादी के बाद उनकी अब 6 साल की बेटी है। सोनिया के भाई सौरभ ने बताया कि शुक्रवार को सोनिया फोन नहीं उठा रही थी। चिंता होने पर वह सेक्टर-13 स्थित उसके घर पहुंचा तो वहां सोनिया का शव पड़ा मिला। उसकी छाती में प्रेस घोंपी हुई थी और गला दबाने के निशान भी थे। 

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान के आधार पर आरोपित पति और ससुराल पक्ष की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!