फतेहाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 नशा तस्करों की 80 लाख की संपत्ति फ्रीज

Edited By Harman, Updated: 18 Apr, 2026 05:57 PM

fatehabad police freeze property worth rs 80 lakh belonging to 5 drug smugglers

फतेहाबाद पुलिस ने 5 नशा तस्करों की लगभग 80 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत 1.5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इस अभियान के तहत अब तक 6 नशा तस्करों की करोड़ों रुपये की संपत्तियों को कानून के दायरे में लाया जा चुका है।...

फतेहाबाद (रामेश भट्ट) : फतेहाबाद पुलिस ने 5 नशा तस्करों की लगभग 80 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया है, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत 1.5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इस अभियान के तहत अब तक 6 नशा तस्करों की करोड़ों रुपये की संपत्तियों को कानून के दायरे में लाया जा चुका है। इस बारे में आज एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने प्रैस वार्ता कर जानकरी दी। 

कार्रवाई का ब्यौरा

पहले केस में सीआईए टोहाना द्वारा आरोपी जगसीर सिंह उर्फ जग्गा के खिलाफ वर्ष 2025 में उसके कब्जे से 4 किलो से अधिक हेरोइन बरामद होने के बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। गहन वित्तीय जांच में यह सामने आया कि आरोपी की संपत्तियां उसकी वैध आय से कई गुना अधिक हैं। इसके आधार पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-F(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी एक पीकअप गाड़ी (करीब 5 लाख रुपये) को फ्रीज किया गया। यह कार्रवाई SAFEMA, नई दिल्ली की स्वीकृति के बाद लागू की गई।

दूसरे मामले में आरोपी राकेश कुमार उर्फ कालू को भारी मात्रा में अल्प्राज़ोलम टैबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में यह सामने आया कि आरोपी लंबे समय से नशीली दवाइयों की तस्करी में संलिप्त था।
फाइनेंशियल प्रोफाइलिंग के दौरान उसकी संपत्ति भी संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते उसकी मोटरसाइकिल (करीब 60 हजार रुपये) को फ्रीज किया गया है।

थाना सदर फतेहाबाद क्षेत्र के आरोपी बच्चन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं। उसके कब्जे से चूरापोस्त बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी ने नशा तस्करी से अर्जित धन से गांव नक्टा में मकान और वाहन खरीदे हैं। पुलिस ने उसकी लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति (मकान) और दो मोटरसाइकिलों( 1 लाख 60 हजार रुपये) को फ्रीज किया गया है

थाना शहर टोहाना क्षेत्र में एक अन्य मामले में आरोपी विजय से बरामद हेरोइन के आधार पर कुलदीप सिंह उर्फ मंग्गू का नाम सामने आया। जांच में स्पष्ट हुआ कि कुलदीप तस्करी के नेटवर्क का अहम हिस्सा था।
उसकी गिरफ्तारी के बाद वित्तीय जांच की गई, जिसमें पाया गया कि उसने अवैध कमाई से संपत्ति अर्जित की है। पुलिस ने उसका मकान (करीब 20 लाख रुपये) और तीन मोटरसाइकिलों(जिनकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये) को फ्रीज किया।

फतेहाबाद शहर पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ अज्जी को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि उसने नशा तस्करी से अर्जित धन से गुरुनानकपुरा में मकान और वाहन खरीदे हैं।
पुलिस ने उसकी लगभग 30 लाख रुपये की संपत्ति (मकान) और दो मोटरसाइकिलों( 1 लाख रुपये) को फ्रीज किया। बता दें कि इन सभी मामलों में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-F(1) के तहत संपत्तियों की जांच की गई और SAFEMA, नई दिल्ली से स्वीकृति प्राप्त कर उन्हें फ्रीज किया गया। अब इन संपत्तियों को बिना अनुमति न बेचा जा सकता है और न ही हस्तांतरित किया जा सकता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!