Edited By Isha, Updated: 17 Apr, 2026 08:36 PM

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी से गद्दारी करने वाले विधायकों और आगामी निकाय चुनावों को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखी। हुड्डा ने स्पष्ट किया कि पार्टी के...
करनाल: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी से गद्दारी करने वाले विधायकों और आगामी निकाय चुनावों को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखी। हुड्डा ने स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्रॉस वोटिंग मामले पर सख्त रुख राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट न देकर क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के निलंबन पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह अनुशासन समिति (Disciplinary Committee) का है। उन्होंने बागी विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह केवल पार्टी को धोखा देने की बात नहीं है, बल्कि उन मतदाताओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है जिन्होंने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा था। उन्हें उनकी इसी हरकत की सजा मिली है।"
दिग्विजय चौटाला पर केस दर्ज होने से झाड़ा पल्ला
हिसार में हालिया प्रदर्शन के दौरान जेजेपी (JJP) नेता दिग्विजय सिंह चौटाला और उनके कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के सवाल पर हुड्डा ने संक्षिप्त जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। कल तय होंगे उम्मीदवार प्रदेश में होने वाले आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जानकारी दी कि उम्मीदवारों के चयन के लिए मंथन जारी है और कल (शनिवार) तक कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नामों को फाइनल कर देगी। उन्होंने दावा किया कि जनता मौजूदा सरकार से दुखी है और निकाय चुनावों में कांग्रेस मजबूती से उभरेगी।