Edited By Manisha rana, Updated: 18 Apr, 2026 04:22 PM

गाजियाबाद से जुड़े जासूसों के तार अम्बाला से भी जुड़े हुए हैं। अम्बाला पुलिस ने नैशनल हाईवे 152 के ओवरब्रिज पर 2 संदिग्ध सी.सी.टी.वी. कैमरे बरामद किए जिन्हें जासूसी के लिए प्रयोग किया जा रहा है।
अम्बाला : गाजियाबाद से जुड़े जासूसों के तार अम्बाला से भी जुड़े हुए हैं। अम्बाला पुलिस ने नैशनल हाईवे 152 के ओवरब्रिज पर 2 संदिग्ध सी.सी.टी.वी. कैमरे बरामद किए जिन्हें जासूसी के लिए प्रयोग किया जा रहा है। इन कैमरों को सोलर सिस्टम से जोड़ा गया था औ कैमरों से सिम कार्ड भी बरामद हुआ है। इस मामले के तार भी पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने अलर्ट जारी करने के साथ सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
पुलिस की प्राथमिक जांच में यही सामने आ रहा है कि इस मामले के तार गाजियाबाद में जासूसी के मामले में गिरफ्तार किए आरोपियों से जुड़े हुए हैं। अब अम्बाला पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर अम्बाला लेकर आएगी। थाना सैक्टर 9 अम्बाला शहर के ए.एस.आई. रविश कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव देवीनगर-अम्बाला नैशनल हाईवे 44 पर एक घटना की जांच के लिए गया था।
घटनास्थल से कुछ दूरी पर नैशनल हाईवे 152 के ओवरब्रिज के 2 कैमरे लगे हुए दिखाई दिए। इस बारे उन्होंने टोल मैनेजर विनोद कुमार से बात की। उन्होंने बताया कि उनके कैमरे केवल टोल टैक्स के पास ही लगे हुए हैं। जब ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज जोगिंदर से बात की तो उन्होंने कहा उनका कोई कैमरा इस लोकेशन में नहीं लगा है। मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी और इन कैमरों को उतारकर सुरक्षित रख लिया गया है। आशंका है कि कैमरे खुफिया एजैंसी या देशद्रोही तत्वों द्वारा देश की सुरक्षा को हानि पहुंचाने के लिए लगाए हुए है। 2 संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे बरादम किए जाने के बाद अब इस मामले को गाजियाबाद में गिरफ्तार किए आरोपियों से जोड़कर देखा जा रहा है औऱ इस मामले में आरोपियों को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर अंबाला जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)