आग का विकराल रूप: सेक्टर-25 की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, सुरक्षा के लिए खाली कराई गईं पड़ोसी फैक्ट्रियां

Edited By Isha, Updated: 17 Apr, 2026 02:14 PM

massive blaze erupts at sector 25 factory

शहर के औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-25 पार्ट-2 में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब JK हैंडलूम हाउस में अचानक भयंकर आग लग गई। सुबह करीब 7:30 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धार

पानीपत(सचिन): शहर के औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-25 पार्ट-2 में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब JK हैंडलूम हाउस में अचानक भयंकर आग लग गई। सुबह करीब 7:30 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय फैक्ट्री में श्रमिकों की संख्या कम थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सबसे पहले फैक्ट्री के सबसे ऊपरी हिस्से (टॉप फ्लोर) में दिखाई दी। चूंकि हैंडलूम फैक्ट्री में भारी मात्रा में धागा, कपड़ा और अन्य ज्वलनशील कच्चा माल मौजूद था, इसलिए आग चंद सेकंडों में ही पूरी मंजिल पर फैल गई। धुएं का काला गुबार आसमान में कई किलोमीटर दूर से देखा जा रहा था।

सामान बचाने की कोशिश में जुटे श्रमिक

जिस समय आग लगी, कुछ श्रमिक काम पर पहुंच चुके थे। आग की भयावहता देख श्रमिकों ने जान जोखिम में डालकर फैक्ट्री के निचले हिस्सों से तैयार माल और कच्चा सामान बाहर निकालना शुरू किया। फैक्ट्री मालिक ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद दमकल की पहली गाड़ी मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला।

पड़ोसी फैक्ट्रियों में काम बंद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आग इतनी जबरदस्त थी कि लपटें साथ लगती फैक्ट्रियों तक पहुंचने का डर पैदा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पड़ोसी फैक्ट्री मालिकों को आग पर काबू पाने तक काम बंद रखने की सलाह दी है। पड़ोसी उद्यमी और उनके कर्मचारी भी अपने स्तर पर पाइप और अग्निशमन यंत्रों के जरिए आग को फैलने से रोकने में मदद कर रहे हैं।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। दमकल की और गाड़ियां भी मौके पर पहुंच रही हैं ताकि आग को पूरी तरह बुझाया जा सके। फैक्ट्री में रखे लाखों रुपए के माल के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!