हरियाणा महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे मासूम शर्मा, बोले- मैंने मांगी माफी, टैंशन के कारण वोला अमर्यादित शब्द

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Apr, 2026 12:10 PM

masoom sharma will not appear before the haryana women s commission

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा आज राज्य महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मैं अभी व्यस्त चल रहा हूं। इसको लेकर आयोग को ई-मेल के जरिए सूचना दे दी है।

चंडीगढ़ : हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा आज राज्य महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मैं अभी व्यस्त चल रहा हूं। इसको लेकर आयोग को ई-मेल के जरिए सूचना दे दी है। उन्होंने कहा कि मैं देहरादून में स्टेज पर गाली देने के मामले में माफी मांग चुका हूं। अब तक मेरे दिमाग में टैंशन है। 

मासूम शर्मा ने कहा कि मैं महिलाओं की इज्जत करता हूं। मुझे लगता है मंच से मुझे यह नहीं कहना चाहिए था। जहां एफ.आई.आर. हुई है वहां फिजिकली भी जाऊंगा। जिसने मुझे धमकी दी है, वह भाजपा के कई मंचों पर दिखाई दिया है। 

इस दौरान वे मीडिया के सवालों पर भी भड़क गए। मासूम ने कहा कि मैं बीन बजाकै फेमस नी हुआ, कला के दम पे आया हूं। खाली कला के भरोसे ई बैठ्या रहा, मेरे बालकां नै किसी ने गोली मार दी तो। मेरी तरफ बिना मतलब का तीर आ गया। उस दिन बदमाश ने भाई को कॉल कर कहा था कि मासूम का 20-25 करोड़ रुपए का बीमा करवा लो, उसके बच्चे पल जाएंगे। मुझसे उल्टे सीधे सवाल मत पूछो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!