Palwal: बैंक अधिकारी ने ही लगा दिया Bank को चूना, असली सोना बदलकर रखे नकली जेवर...ऐसे खुली पोल

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Apr, 2026 10:01 AM

in palwal the bank officer himself defrauded the bank

शहर के एक निजी बैंक में तैनात बैंकिंग ऑप्रेशन मैनेजर द्वारा ग्राहकों के भरोसे और बैंक की साख के साथ खिलवाड़ करने का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी अधिकारी ने बैंक के लॉकर में रखे ग्राहक के असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया।

पलवल : शहर के एक निजी बैंक में तैनात बैंकिंग ऑप्रेशन मैनेजर द्वारा ग्राहकों के भरोसे और बैंक की साख के साथ खिलवाड़ करने का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी अधिकारी ने बैंक के लॉकर में रखे ग्राहक के असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत और लंबी जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

मामला तब सामने आया जब गत जनवरी में सी.एस.बी. बैंक की आंतरिक जांच के दौरान एक ग्राहक बलवीर सिंह के गोल्ड लोन पैकेट की जांच की गई। रिकार्ड के अनुसार बलवीर सिंह ने अगस्त, 2025 में 37.50 ग्राम असली सोना गिरवी रखकर लोन लिया था लेकिन जब पैकेट खोला गया तो उसमें 50.75 ग्राम वजन के नकली जेवर मिले। 

बैंक द्वारा की गई आंतरिक जांच में अलीगढ़ के रहने वाले तत्कालीन ऑप्रेशन मैनेजर सचिन कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने पर पता चला कि 29 अगस्त, 2025 को सचिन कुमार बैंक से बाहर गया और वापस आते समय उसकी जेब में एक प्लास्टिक कवर साफ दिखाई दे रहा था। इसके बाद उसने स्ट्रांग रूम में जाकर बड़ी चालाकी से असली सोने के पैकेट को अपनी जेब में रखे नकली जेवरों के पैकेट से बदल दिया।

जांच में यह भी सामने आया कि सचिन ने दूसरे कर्मचारी की लॉगिन आई.डी. का गलत इस्तेमाल कर लोन प्रोसैस किया ताकि किसी को शक न हो। वारदात को अंजाम देने के अगले ही दिन उसने इस्तीफा दे दिया था लेकिन बाद में शक से बचने के लिए इस्तीफा वापस ले लिया और फिर अक्तूबर, 2025 में पूरी तरह बैंक छोड़ दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!