हरियाणा CMO के अफसरों का बंटा काम, जानें राजेश खुल्लर सहित किन अफसर को मिला कौन-सा विभाग ?

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Apr, 2026 02:50 PM

haryana cmo officers divided their work

पिछले दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय से अतिरिक्त प्रधान सचिव के पद से साकेत कुमार की विदाई और उप-सचिव के रूप में अजय कुमार की नियुक्ति के बाद नए सिरे से विभागों का आबंटन किया गया है।

चंडीगढ़ : पिछले दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय से अतिरिक्त प्रधान सचिव के पद से साकेत कुमार की विदाई और उप-सचिव के रूप में अजय कुमार की नियुक्ति के बाद नए सिरे से विभागों का आबंटन किया गया है।

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के पास गृह, एक्साइज, फाइनेंस और विजीलैंस समेत 18 विभागों के कामकाज की जिम्मेदारी रहेगी। खुल्लर मुख्यमंत्री कार्यालय के ओवरऑल इंचार्ज भी रहेंगे। सी.एम. के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता के पास 10 विभागों की जिम्मेदारी रहेगी जबकि सी.एम. के उप-प्रधान सचिव यशपाल को 9 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सी.एम. के नए उप-प्रधान सचिव अजय कुमार को 7 विभाग सौंपे गए हैं, जबकि सी.एम. के ओ.एस.डी. राज नेहरू के पास 3 विभाग और ओ. एस.डी. विवेक कालिया के पास सी.एम. विंडो व जनसंवाद की जिम्मेदारी रहेगी। सी.एम. के ओ.एस.डी. सुधांशु गौतम के पास तबादलों व मकान आबंटन समेत 5 कार्यक्षेत्र रहेंगे जबकि ओ.एस.डी. राकेश संधू सी.एम. विंडो और ग्रीवैंस और नरेंद्र पाल मलिक सी.एम. घोषणाएं देखेंगे।

प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के पास वित्त, राजस्व, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, उद्योग, शहरी विकास, विधायी कार्य, आपदा प्रबंधन सहित प्रमुख विभागों की समग्र जिम्मेदारी रखी गई है। प्रधान सचिव अरुण गुप्ता के पास नागरिक उड्डयन, पर्यावरण, खनन, लोक निर्माण, सामाजिक न्याय, परिवहन और शहरी निकाय जैसे विभागों का दायित्व होगा। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन से जुड़े कार्य भी उनके स्तर पर मॉनिटर किए जाएंगे। उप-सचिव अजय कुमार को सहकारिता, चुनाव, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास, आवास योजनाओं की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही बजट घोषणाओं और लंबित परियोजनाओं की निगरानी का कार्य भी उनके पास रहेगा। उप सचिव यशपाल को पंचायत, विकास, श्रम, स्कूल शिक्षा, खेल और सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी जैसे विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!