हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों को मिलेगी नई पहचान: CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, लॉन्च की 1857 शहीद स्मारक की वेबसाइट

Edited By Isha, Updated: 01 Nov, 2026 02:22 PM

haryana s historical heritage will get a new identity

हरियाणा के ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार विशेष स्मारक पर्यटन सर्किट विकसित करेगी। इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौजूद ऐतिहासिक स्मारकों और धरोहरों को आपस में जोड़ा जाएगा

चंडीगढ़: हरियाणा के ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार विशेष स्मारक पर्यटन सर्किट विकसित करेगी। इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौजूद ऐतिहासिक स्मारकों और धरोहरों को आपस में जोड़ा जाएगा। इस योजना में अंबाला का 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के शहीदों की याद में बनाया गया स्मारक प्रमुख केंद्र होगा। पांच नवंबर को केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह इस स्मारक का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास कबीर कुटीर में शहीद स्मारक सोसायटी की गवर्निंग काउंसिल की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए पर्यटन सर्किट विकसित करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती वीरता, बलिदान और गौरवशाली इतिहास की गवाह रही है।

प्रदेश में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं, जिनका राष्ट्रीय इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान है। इन सभी स्थलों को जोड़कर पर्यटकों को हरियाणा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जाएगा। स्मारक पर्यटन सर्किट बनने से पर्यटकों को प्रदेश के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को एक साथ देखने का अवसर मिलेगा। यह स्मारक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, इतिहास प्रेमियों और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां आने वाले लोग आजादी की पहली लड़ाई के इतिहास को करीब से समझ सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान शहीद स्मारक की आधिकारिक वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। वेबसाइट के जरिये देश-विदेश के लोग स्मारक के इतिहास, गैलरियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा उद्घाटन समारोह से जुड़े लाइव अपडेट और ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्मारक के प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और अन्य संचार माध्यमों का प्रभावी इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!