सुहागरात पर बवाल, दोपहर में मौत: शादी के 24 घंटे बाद दूल्हे ने दी जान, नई नवेली दुल्हन समेत 5 पर FIR

Edited By Isha, Updated: 19 May, 2026 08:50 AM

24 hours after wedding groom commits suicide by jumping in front of train

होडल रेलवे स्टेशन के पास शादी के अगले ही दिन युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि शादी की रात ही दुल्हन के साथ को

पलवल : होडल रेलवे स्टेशन के पास शादी के अगले ही दिन युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि शादी की रात ही दुल्हन के साथ कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद दुल्हन के जान-पहचान वाले युवकों ने फोन पर दूल्हे को प्रताड़ित और ब्लैकमेल करना शुरू कर मृतक ओम दिया था। इसी मानसिक तनाव के चलते युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के करीब 16 दिन बाद जी. आर. पी. फरीदाबाद ने मृतक की पत्नी और 4 अन्य युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

सुहागरात को हुआ था विवाद, आने लगे धमकी भरे फोनः पुलिस को दी गई शिकायत में वली मोहम्मदपुर उर्फ लहरपुर के निवासी और मृतक के भाई जयभगवान ने बताया कि उनके भाई ओमप्रकाश की शादी बीती 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के शेरगढ़ की रहने वाली भूमिका के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। 30 अप्रैल को पूरा परिवार दुल्हन को विदा कराकर घर लौटा था।

आरोप है कि शादी की रात को ही भूमिका और ओमप्रकाश के बीच किसी बात को लेकर गंभीर वाद-विवाद हुआ था, जिसकी आवाजें घर की महिलाओं ने भी सुनी थीं। इसके अगले ही दिन, 1 मई को सुबह करीब 7 बजे से ओमप्रकाश के मोबाइल पर चार अलग-अलग नंबरों से फोन आने शुरू हो गए। फोन करने वालों की पहचान अजय निषाद, संजीव, नारायण सिंह और वेदराम के रूप में हुई है, जो दुल्हन के जान-पहचान वाले बताए जा रहे हैं।

 

 पिता के समझाने पर भी नहीं थमी प्रताड़ना
शिकायतकर्ता के अनुसार, इन फोन कॉल्स के बाद से ओमप्रकाश बेहद डरा और सहमा हुआ था। उसने अपने पिता अशोक को बताया था कि भूमिका के परिचित लोग उसे फोन पर लगातार धमकियां दे रहे हैं और प्रताड़ित कर रहे हैं। पिता ने बेटे को ढांढस बंधाने और समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपियों के फोन आने का सिलसिला बंद नहीं हुआ। इस बीच, दुल्हन भूमिका ने परिवार से झूठ बोला कि ओमप्रकाश के फोन पर किसी की कोई कॉल नहीं आई है।

आरोपियों की लगातार मिल रही प्रताड़ना और मानसिक तनाव को ओमप्रकाश बर्दाश्त नहीं कर सका। 1 मई को दोपहर के समय उसने होडल रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के तुरंत बाद होडल जी.आर.पी. चौकी प्रभारी चंद्रपाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था और सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी भूमिका और उसके चारों साथियों (अजय निषाद, संजीव, नारायण सिंह और वेदराम) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!