हरियाण में टली बड़ी घटना, फरीदाबाद की कॉलोनी में 5 गाड़ियों में लगी आग... मॉनिंग वॉक पर आए लोगों ने देखी

Edited By Isha, Updated: 12 May, 2026 12:27 PM

fire breaks out in 5 vehicles in a faridabad colony

फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी और प्रेस कॉलोनी के बीच स्थित एक खाली मैदान में मंगलवार तड़के करीब पाँच गाड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह लगभग 4:30 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी और प्रेस कॉलोनी के बीच स्थित एक खाली मैदान में मंगलवार तड़के करीब पाँच गाड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह लगभग 4:30 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पाँचों गाड़ियाँ बुरी तरह जल चुकी थीं।

 स्थानीय निवासी विक्रम ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे जब वह अपने घर से सुबह-सुबह वॉक लर जाने के लिए निकले तो उन्हें जलने की तेज आवाज और धुआँ दिखाई दिया। जब वह पास के खाली मैदान की ओर गए तो देखा कि एक गाड़ी में आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कई गाड़ियाँ सीएनजी की होने के कारण लोग ज्यादा करीब जाने से डर रहे थे। इसी दौरान आग तेजी से फैलती गई और पास खड़ी अन्य गाड़ियाँ भी उसकी चपेट में आ गईं। देखते ही देखते कुल पाँच गाड़ियों में आग लग गई।

 विक्रम ने बताया कि जवाहर कॉलोनी और प्रेस कॉलोनी के बीच लक्ष्मी डेयरी के पास एक खाली मैदान है, जहाँ आसपास के लोग अपनी गाड़ियाँ खड़ी कर देते हैं। उसी मैदान में ये सभी गाड़ियाँ खड़ी थीं। शुरुआत में एक गाड़ी में आग लगी थी, लेकिन उसके साथ खड़ी तीन-चार अन्य गाड़ियाँ भी धीरे-धीरे आग की चपेट में आ गईं। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल विभाग के पहुँचने से पहले ही सभी गाड़ियाँ पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थीं।

 एनआईटी फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर सुखबीर यादव ने बताया कि सुबह करीब 4:45 बजे फायर स्टेशन पर कई गाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी टीम के साथ मौके पर पहुँची और आग बुझाने का काम शुरू किया। टीम ने कड़ी मेहनत के बाद सभी गाड़ियों में लगी आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कई गाड़ियाँ सीएनजी की थीं, जिससे आग तेजी से फैल सकती है।

 वहीं सारन थाना के थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि जवाहर कॉलोनी और प्रेस कॉलोनी के बीच खड़े वाहनों में आग लग गई है। पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जाँच की जा रही है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि आग किसी तकनीकी कारण, सीएनजी लीकेज या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई गई हो सकती है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन पाँच गाड़ियाँ जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!