हरियाणा के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 5 पुलिसकर्मियों की मौत... ओवरटेक के चक्कर में टकराई गाड़ियां

Edited By Harman, Updated: 05 May, 2026 11:59 AM

major accident on haryana s kundli manesar palwal expressway 5 policemen dead

हरियाणा के नूंह जिले के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सड़क दुर्घटना में  5 पुलिस कर्मियों की जान चली गई है।

नूंह : हरियाणा के नूंह से कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सड़क दुर्घटना में 5 पुलिस कर्मियों की जान चली गई है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
PunjabKesari

बताया जा रहा है किएक स्कॉर्पियो कार HR 31 V 7550 पलवल की ओर से आ रही थी। धुलावट टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले ही ओवरटेक करने की कोशिश में स्कॉर्पियो गाड़ी टकरा गई। जिस कारण यह भीषण दुर्घटना हुई है। वहीं गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। इस हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली।  सड़क हादसे में दारोगा मोहित यादव, दरोगा सत्यभान और सर्विलांस के 2 सिपाहियों की मौत हुई। बताया जा रहा है कि हादसे में मृत सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे। सभी पुलिसकर्मी जालौन की उरई कोतवाली क्षेत्र में तैनात थे।

PunjabKesari

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद  शव वाहन बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।  फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

 

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!