जींद, करनाल और पानीपत में 100 से अधिक कर्मचारियों को नोटिस, जानिए क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 05 May, 2026 10:19 AM

over 100 employees issued notices in jind karnal and panipat

प्रदेश में  जनगणना कार्य के दौरान गैरहाजिरी और लापरवाही पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। विभिन्न - जिलों में 100 से अधिक कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जींद - में रिहर्सल में अनुपस्थित

हिसार/पानीपत: प्रदेश में जनगणना कार्य के दौरान गैरहाजिरी और लापरवाही पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। विभिन्न जिलों में 100 से अधिक कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जींद - में रिहर्सल में अनुपस्थित रहे 10 शिक्षकों के जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उनके खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 के तहत कार्रवाई की तैयारी है। इन  सभी को आठ मई को दस्तावेजों  सहित पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।

 करनाल में करीब 40  शिक्षकों को नोटिस दिए गए, जबकि पानीपत में 70 कर्मचारियों ने ड्यूटी से बचने का प्रयास किया, जिन्हें सख्त निर्देशों के बाद कार्य पर लौटना पड़ा। कैथल में भी गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया जारी है। करनाल में नजरी नक्शा और जमीनी स्थिति में अंतर के कारण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाया। सोमवार को इसकी अंतिम समय सीमा पूरी हो गई।

जनगणना टीम को ढग समझ रहे लोग, जानकारी देने से बच रहे : फतेहाबाद जिले में घर-घर पहुंच रही जनगणना टीमों को लोगों के संदेह का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लोग कर्मचारियों को ठग समझकर जानकारी देने से बच रहे हैं, जिससे डाटा संग्रह प्रभावित हो रहा है। बाहरी कर्मचारियों की ड्यूटी लगने से पहचान की समस्या और बढ़ गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!