हरियाणा: CM नायब सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी हुए हादसे का शिकार, बाल-बाल बची जान

Edited By Manisha rana, Updated: 04 May, 2026 08:05 AM

cm saini political secretary tarun bhandari met with an accident

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी रविवार रात हुए भयंकर सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। गांव मानक्या के नजदीक उनकी गाड़ी के सामने अचानक नील गाय का झुंड आ गया, जिसे बचते समय झुंड गाड़ी के आगे टकरा गया।

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी रविवार रात हुए भयंकर सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। गांव मानक्या के नजदीक उनकी गाड़ी के सामने अचानक नील गाय का झुंड आ गया, जिसे बचते समय झुंड गाड़ी के आगे टकरा गया। 

PunjabKesari

कार पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

गनीमत यह रही कि गायों का झुंड टकराते ही गाड़ी बंद होकर रुक गई। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में तरुण भंडारी के साथ सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग भी थे, जो बाल बाल बच गए। जिस समय यह हादसा हुआ तब भंडारी नगर निगम चुनावी दौरे से पंचकूला अपने आवास पर लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस को बुलाया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!