हैवानियत: सूदखोर ने बीच सड़क पर ऑटो चालक का काटा कान, मां के साथ मिलकर की बेरहमी से पिटाई

Edited By Isha, Updated: 03 May, 2026 01:10 PM

moneylender chops off auto driver s ear in the middle of the road

बहादुरगढ़ में सूदखोरी का एक ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है जिसे देखकर रूह कांप जाए। एक ऑटो चालक को न केवल बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा गया, बल्कि आरोपी सूदखोर ने हैवानियत की हदें पार

बहादुरगढ़:(प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ़ में सूदखोरी का एक ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है जिसे देखकर रूह कांप जाए। एक ऑटो चालक को न केवल बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा गया, बल्कि आरोपी सूदखोर ने हैवानियत की हदें पार करते हुए उसका कान तक काट लिया। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


पीड़ित की पहचान विशाल के रूप में हुई है, जो बहादुरगढ़ में किराए पर रहकर ऑटो चलाता है। विशाल ने अपनी जरूरतों के लिए कुछ पैसे उधार लिए थे। पीड़ित का आरोप है कि वह उधारी की रकम से कहीं ज्यादा पैसे ब्याज सहित लौटा चुका था। इसके बावजूद आरोपी और पैसा मांग रहे थे। ट्रामा सेंटर के बाहर सूदखोर और उसकी मां ने विशाल को घेर लिया। दोनों ने उसे लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। इसी दौरान आरोपी ने दरिंदगी दिखाते हुए विशाल का कान काट दिया।

 
घटना के बाद खून से लथपथ विशाल को तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक (PGI Rohtak) रेफर कर दिया है।वीडियो वायरल होने और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सूदखोर और उसकी मां सलाखों के पीछे होंगे।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!