Edited By Manisha rana, Updated: 03 May, 2026 11:21 AM

फरीदाबाद में आज नीट (NEET) यूजी परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए है। जिसकी सबसे बड़ी वजह है कि हाल में ही हुए एचसीएस के एग्जाम में फर्जी कंडीडेट पकड़ा गया था।
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में आज नीट (NEET) यूजी परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए है। जिसकी सबसे बड़ी वजह है कि हाल में ही हुए एचसीएस के एग्जाम में फर्जी कंडीडेट पकड़ा गया था। वह अपने दोस्त की जगह पर पेपर देने के लिए आया था।
एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी परीक्षा
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
22 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल
वहीं देशभर में लगभग 22 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि हरियाणा में 65,300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। फरीदाबाद जिले में इस परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 6436 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
सीसीटीवी कैमरों में खुलेंगे प्रश्न पत्र
उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है और सीसीटीवी निगरानी में ही प्रश्न पत्र खोलने व पैक करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, सीसीटीवी और बायोमेट्रिक सिस्टम जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। एडीसी ने कहा कि नीट यूजी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, शांति और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)