मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में जुमले उछाल रहे हैं, हरियाणा को नशे ने उजाड़ दिया : रणदीप सुरजेवाला

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Apr, 2026 07:27 PM

chief minister nayab saini is making empty promises in punjab haryana has been

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर जोरदार हमला बोलते हुए

चंडीगढ़ : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्हें ‘जुमलेबाज़ सीएम’ करार दिया है। सुरजेवाला ने कहा कि सैनी साहब पंजाब में जाकर “कमल का फूल खिलने” और नशा बेचने वालों को पाकिस्तान भेजने वाले बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं, जबकि उनके अपने राज्य हरियाणा में नशे की महामारी ने गांव-शहर, स्कूल-खेल के मैदान तक को अपनी चपेट में ले लिया है। सुरजेवाला ने इसे “भद्दा मजाक” बताया और कहा कि पहले हरियाणा को नशा मुक्त करो, फिर पंजाब को उपदेश दो।

सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से सवाल करते हुए पूछा कि सैनी साहब, हरियाणा में क्या शाहबाज शरीफ और जनरल आसिम मुनीर की सरकार चल रही है? या फिर नशा तस्करों को पाकिस्तान भेजने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार आपको रोक रही है? भाजपा की सरकार सत्ता के नशे में इतनी डूबी हुई है कि नशा माफियाओं को खुली छूट दे रखी है?

रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में 860 कुख्यात नशा तस्कर चिह्नित हैं, जिनमें से 730 अभी भी जेल से बाहर घूम रहे हैं और 381 ‘एक्टिव’ बताए जा रहे हैं। ये तस्कर खुलेआम प्रदेश को नशे के जहर में डुबो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त घोषित किए गए कई गांवों, वार्डों और शहरों में भी धड़ल्ले से नशीले पदार्थों की सप्लाई हो रही है। बच्चों को पेडलर बनाकर अपराध के दलदल में खींचा जा रहा है। दवा की दुकानों से लेकर खेत-खलिहान तक मौत का सामान बिक रहा है। परिवार-परिवार उजड़ रहे हैं, मां-बाप अपने बच्चों को खोकर रो रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी संवेदनहीनता दिखाते हुए पंजाब में जुमलों की पुड़िया उछाल रहे हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि समृद्ध हरियाणा अब उजड़ता हरियाणा बन गया है। भाजपा की फेल सरकार ने तरक्की के हर पैमाने पर आगे रहने वाले इस प्रदेश को नशे के कहर में धकेल दिया है। सत्ता का सूखा नशा चढ़ा हुआ है, इसलिए नशाखोरी पर लगाम लगाने की बजाय जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा के युवाओं और परिवारों का भविष्य दांव पर है। भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। सीएम सैनी जुमलों की बजाय हरियाणा की जमीन पर आकर जवाब दें कि नशा माफियाओं को कौन संरक्षण दे रहा है?

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!