दिव्यांगों को सैनी सरकार का बड़ा तोहफा ! अब रोडवेज बसों में मिलेगी फुल फ्री एंट्री, खत्म होगा यात्रा खर्च...

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Apr, 2026 07:28 PM

the saini government offers a major gift to the disabled they now have free ent

प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार ने दिव्यांगजनों के हित में एक बड़ा और सराहनीय फैसला लेते हुए

चंडीगढ़ : प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार ने दिव्यांगजनों के हित में एक बड़ा और सराहनीय फैसला लिया है। सरकार ने राज्य के दिव्यांग नागरिकों को हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में पूरी तरह मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। इस फैसले के तहत अब 40 प्रतिशत से लेकर 99 प्रतिशत तक की दिव्यांगता वाले व्यक्ति बिना किसी शुल्क के राज्य परिवहन की बसों में सफर कर सकेंगे। 

इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 1.22 लाख दिव्यांगजन सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। इससे उनकी रोजमर्रा की यात्रा न केवल आसान होगी बल्कि आर्थिक बोझ भी काफी हद तक कम हो जाएगा। दिव्यांगजनों के हित में लिया गया यह फैसला सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है। वित्त विभाग के साथ गहन परामर्श और तकनीकी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, राज्य परिवहन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

मुफ्त यात्रा सुविधा से दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता में वृद्धि होगी। वे अब शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा सेवाओं के लिए आसानी से यात्रा कर सकेंगे। इससे उनके मासिक खर्च में भी कमी आएगी। सरकार भविष्य में दिव्यांगजनों के लिए पास बनवाने की प्रक्रिया को और सरल एवं डिजिटल बनाने की दिशा में भी काम कर रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                      

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!