Edited By Manisha rana, Updated: 04 May, 2026 11:28 AM

हलका महम के गांव फरमाणा खास में एक किसान की फसल चोरी मामले में कार्रवाई नहीं करने पर जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने महम के थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार व हवलदार नरेश कुमार को निलंबित कर दिया।
महम : हलका महम के गांव फरमाणा खास में एक किसान की फसल चोरी मामले में कार्रवाई नहीं करने पर जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने महम के थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार व हवलदार नरेश कुमार को निलंबित कर दिया।
क्षेत्र के फरमाणा खास गांव के किसान शशि ने बताया कि उसकी सवा एकड़ जमीन में गेहूं की फसल खड़ी थी। आरोप है कि गांव के युवक दीपक ने रात्रि खेत से गेहूं को निकाल लिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने दीपक के रसूख की वजह से कानूनी कार्रवाई नहीं की। आखिरकार उन्होंने मामले की शिकायत सी.एम. विंडो पर दर्ज करवाई।
सी.एम. विंडो से मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश मिलने के बाद एस.पी. रोहतक ने मामले की जांच के निर्देश दिए। शिकायत की भनक लगते ही महम थाने में हलचल मच गई। पुलिस ने आनन-फानन में विगत 30 अप्रैल को आरोपी दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया लेकिन जांच में थानेदार व जांच अधिकारी की लापरवाही सामने आने के चलते एस.पी. गौरव राजपुरोहित ने उक्त निलंबन के आदेश जारी कर दिए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)