Karnal: परिवार गया था शादी में...पीछे से हो गया ये हाल, सदमे में परिजन

Edited By Manisha rana, Updated: 03 May, 2026 03:30 PM

theft in house in karnal

करनाल जिले के मधुबन अशोक बिहार में शातिर चोरों ने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी लेकर फरार हो गई।

करनाल : करनाल जिले के मधुबन अशोक बिहार में शातिर चोरों ने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी लेकर फरार हो गई। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन युवकों की तस्वीरें कैद हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू की। परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। पीछे से चोरों ने मकान में सेंध लगाई। 

पड़ोसी सुनील ने बताया कि हमने मकान का गेट खुला हुआ देखा और उसके बाद आस-पास रहने वाले लोगों को बुलाया गया। उसके बाद मकान के अंदर आकर देखा तो कोई नहीं था। घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी। घर का सामना सारा बिखरा हुआ था, जिससे हमें पता चल चुका था, यहां पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा चोर इतने शातिर थे कि जाते-जाते डीवीआर भी अपने साथ लेकर चले गए। 

बताया जा रहा है कि 3 लोग थे जिन्होंने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। सीसीटीवी कैमरे में तीन लोगों की तस्वीरें कैद हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि चोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)      

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!