Edited By Manisha rana, Updated: 04 May, 2026 09:00 AM

कैथल जिले के पूंडरी क्षेत्र में गांव फरल के पास आज सुबह एवीटी स्टाफ और कुख्यात बदमाश संदीप उर्फ कोहली के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।
कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल जिले के पूंडरी क्षेत्र में गांव फरल के पास आज सुबह एवीटी स्टाफ और कुख्यात बदमाश संदीप उर्फ कोहली के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।
आरोपी पर घोषित था इनाम
जानकारी के अनुसार आरोपी संदीप सिटी थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एवीटी स्टाफ के इंचार्ज एसआई मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ गांव फरल के पास पहुंचे। इसी दौरान आरोपी का पुलिस से आमना-सामना हो गया और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
बाल-बाल बची एसआई की जान
वहीं मुठभेड़ के दौरान बदमाश द्वारा चलाई गई एक गोली एसआई मुकेश कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी। घायल अवस्था में आरोपी को काबू कर लिया गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले को लेकर एसपी जल्द ही प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी साझा करेंगे। गौरतलब है कि पिछले एक महीने में कैथल पुलिस मुठभेड़ों के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिससे जिले में अपराध पर नियंत्रण की दिशा में पुलिस की सक्रियता साफ नजर आ रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)