Edited By Krishan Rana, Updated: 01 May, 2026 01:46 PM

हरियाणा के कैथल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें युवक की जान
कैथल : हरियाणा के कैथल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें युवक की जान चली गई। युवक अपने दोस्त के साथ गांव सौंगल में जरूरी काम से गया था। देर रात जब वापस लौट रहे थे तो गांव के निकट पहुंचते ही यह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भगत सिंह कालोनी के आशीष (23) के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी बलजीत घायल हो गया। आशीष की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि कार पूरी तरह जल गई, लेकिन आशीष और बलजीत नहीं झुलसे। आशीष के पिता शीशपाल की शिकायत पर राजौंद थाना में केस दर्ज किया गया है।
राजौंद थाना SHO सतपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है। SHO ने आगे बताया कि जल्द ही परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे, उन्हीं के आधार पर आंगामी कार्रवाई की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)