CM सैनी का 'मिशन वाटर':  Haryana में नहीं होगी पानी की कमी, अधिकारियों को जलाशयों को लबालब भरने के निर्देश

Edited By Isha, Updated: 03 May, 2026 10:28 AM

no water scarcity in haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गर्मी के मौसम के मद्देनजर प्रदेश के सभी हिस्सों में पेयजल आपूर्ति (Drinking Water Supply) सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। सचिवालय में जन स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गर्मी के मौसम के मद्देनजर प्रदेश के सभी हिस्सों में पेयजल आपूर्ति (Drinking Water Supply) सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। सचिवालय में जन स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पानी की कमी नहीं रहनी चाहिए।

बैठक के मुख्य निर्णय और निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी तालाब, जलघर और अन्य जलाशयों को समय रहते भरकर रखा जाए ताकि गर्मी बढ़ने पर किल्लत न हो।जहाँ ट्यूबवेल आधारित जलापूर्ति है, वहाँ किसी भी खराबी को प्राथमिकता (Priority) के आधार पर ठीक करने को कहा गया है। यदि किसी क्षेत्र में पाइपलाइन या अन्य कारणों से पानी नहीं पहुँचता, तो वहां तुरंत टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाया जाए। बैठक में यह तथ्य सामने आया कि हरियाणा ने अपने कोटे का केवल 75-76 प्रतिशत पानी ही इस्तेमाल किया है, जबकि जल भंडारण की स्थिति पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित अन्य जल परियोजनाओं के संबंध में जल्द ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के साथ बैठक की जाएगी।

विभागों को सख्त हिदायत
मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समन्वय (Coordination) के साथ काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि घोषणाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जाए ताकि बुनियादी ढांचा मजबूत रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!