देह व्यापार की सूचना पर होटल में पुलिस की रेड, मौके पर मचा हड़कंप; मिले 14 युवक-युवतियां

Edited By Harman, Updated: 23 Apr, 2026 11:20 AM

kaithal police raid at hotel

हरियाणा के कैथल के एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना के आधार पर छापा मारा। इस दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से कुल 14 युवक और युवतियां मिले। हालांकि जांच में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या देह व्यापार का कोई प्रमाण नहीं मिला।

कैथल : हरियाणा के कैथल के एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना के आधार पर छापा मारा। इस दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से कुल 14 युवक और युवतियां मिले। हालांकि जांच में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या देह व्यापार का कोई प्रमाण नहीं मिला।

सिविल लाइन थाना के एसएचओ रामनिवास के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसी सूचना के आधार पर सिविल लाइन थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। हालांकि  मौके पर कोई भी नाबालिग नहीं मिला। पुलिस ने सभी युवक-युवतियों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया है। पुलिस ने होटल मालिक को सख्त चेतावनी दी कि  इस प्रकार की स्थिति दोबारा पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस के इस एक्शन से मौके पर हड़कंप मच गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!