Edited By Isha, Updated: 03 May, 2026 11:23 AM

पंचकूला में नगर निगम चुनाव के दौरान चुनावी माहौल के बीच हिंसा की घटना सामने आई है। यहां वार्ड नं 9 के निर्दलीय प्रत्याशी रविकांत स्वामी और बीजेपी प्रत्याशी हरेंद्र मालिक के समर्थक आपस में भिड़ गए
पंचकूला(उमंग श्योरण): पंचकूला में नगर निगम चुनाव के दौरान चुनावी माहौल के बीच हिंसा की घटना सामने आई है। यहां वार्ड नं 9 के निर्दलीय प्रत्याशी रविकांत स्वामी और बीजेपी प्रत्याशी हरेंद्र मालिक के समर्थक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पोस्टर फाड़ने को लेकर हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे के हाथ में चोट लगने की खबर है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले पोस्टर हटाने को लेकर कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई।घटना के बाद स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बना हुआ है।

हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।नगर निगम चुनाव के बीच इस तरह की घटनाएं चुनावी माहौल में बढ़ती तल्खी को भी दिखाती हैं, जहां समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति बन रही है।