पानीपत में पेट में दर्द होने पर सिविल अस्पताल पहुंची नाबालिगा, मिली 3 माह की गर्भवती

Edited By Manisha rana, Updated: 04 May, 2026 08:35 AM

minor girl reached the civil hospital in panipat after suffering stomach ache

बिहार से अपनी मां के साथ पानीपत आई एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पानीपत आने पर लड़की के पेट में दर्द हुआ तो उसे उसकी मां सिविल अस्पताल लेकर पहुंची और वहां पर डाक्टर ने जांच के बाद बताया कि किशोरी 3 माह की गर्भवती...

पानीपत: बिहार से अपनी मां के साथ पानीपत आई एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पानीपत आने पर लड़की के पेट में दर्द हुआ तो उसे उसकी मां सिविल अस्पताल लेकर पहुंची और वहां पर डाक्टर ने जांच के बाद बताया कि किशोरी 3 माह की गर्भवती है।

जानकारी मिलने पर नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्य अस्पताल पहुंची और किशोरी की आपबीती सुनकर पुलिस की सूचना दी। किशोरी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले युवक रामू झा ने उसके साथ करीब 3 माह पहले कई बार दुष्कर्म किया था। थाना शहर पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर आरोपी रामू झा के खिलाफ जीरो एफ. आई. आर. दर्ज कर उनको बिहार के औरंगाबाद जिला के संबंधित थाने में भेज दी है।

वहीं सविता आर्य ने बिहार के औरंगाबाद जिला के एस.पी. को भी आरोपी रामू झा की गिरफ्तारी के लिए पत्र लिखा है और पत्र के साथ में ही जीरो एफ.आई.आर. भी एस.पी. कार्यालय में मेल से भेजी गई है। सविता आर्य ने बताया कि उन्होंने एस.पी. औरंगाबाद से फोन पर बात करके जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!