Edited By Harman, Updated: 29 Apr, 2026 06:39 PM

पानीपत शहर के असंध रोड पर एक ऑटो मोबाइल की दुकान में अचानक आग लग गई। इस दुकान में लगी आग से दुकानदार का कीमती स्पेयर पार्ट जल गया, जबकि मरम्मत के लिए आई ग्राहकों की तीन मोटरसाइकिलें भी पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि दमकल विभाग की मुस्तैदी से...
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत शहर के असंध रोड पर एक ऑटो मोबाइल की दुकान में अचानक आग लग गई। इस दुकान में लगी आग से दुकानदार का कीमती स्पेयर पार्ट जल गया, जबकि मरम्मत के लिए आई ग्राहकों की तीन मोटरसाइकिलें भी पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग को और फैलने से रोक लिया गया।
जानकारी के अनुसार, कच्चा कैंप निवासी आफताब पिछले करीब ढाई साल से असंध रोड पर आफताब ऑटो मोबाइल के नाम से दुकान चला रहे हैं। रात करीब नौ बजे आफताब रोज की तरह दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे कि लगभग बीस मिनट बाद पड़ोसियों का फोन आया। उन्होंने बताया कि दुकान से धुएं और आग की लपटें उठ रही हैं। सूचना मिलने के बाद आफताब भी तुरंत दुकान पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आगजनी की इस घटना में लगभग तीन लाख रुपए का नुकसान हो गया।