Edited By Harman, Updated: 27 Apr, 2026 01:53 PM

हरियाणा से इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया है। मामले में किसी को बताने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज...
पानीपत : हरियाणा से इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया है। मामले में किसी को बताने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना पानीपत में हुई है। पीड़िता के परिजनों ने गोपी और विक्की नामक दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को जबरन नशा करके तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई हुई थी। जिसके आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर अपनी जान बचा कर पहुंची और घर पहुंचकर परिजनों को रोते-बिलखते सारी आपबीती सुनाई।
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी गोपी और विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर मानवता को तार-तार करके रख दिया है।