पानीपत में भयानक सड़क हादसे का शिकार हुए 2 मासूम बच्चे, हंसते खेलते दो परिवारों में छाया मातम

Edited By Harman, Updated: 23 Apr, 2026 11:53 AM

two innocent children became victims of a horrific road accident in panipat

हरियाणा के पानीपत जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो मासूम बच्चों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों में आपस में चाचा भतीजे का रिश्ता था। वहीं इस घटना से पूरा इलाका शोक में डूब गया है।...

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो मासूम बच्चों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों में आपस में चाचा भतीजे का रिश्ता था। वहीं इस घटना से पूरा इलाका शोक में डूब गया है। परिवार गहरे सदमे में है। 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा जिले के गांव बबैल से पलहेड़ी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुआ। मृतक बच्चों की पहचान  7 वर्षीय विनित पुत्र सोनू और 14 वर्षीय गुनीत पुत्र साहब सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे गांव के पास ही सड़क किनारे खड़े थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। वहीं इस हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गए। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गुनीत घर का इकलौता बेटा था। वहीं इस घटना से हंसते खेलते दो परिवारों में मातम छा गया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!