Jind News: फेसबुक के ऑनलाइन गुंडों की अब खैर नहीं, जींद पुलिस SP की सख्त चेतावनी

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Apr, 2026 10:31 AM

facebook online bullies are in trouble now

सोशल मीडिया पर बदमाशी करने वाले युवाओं को जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव आकर या वीडियो बनाकर समाज में अराजकता फैलाने वालों की अब खैर नहीं।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : सोशल मीडिया पर बदमाशी करने वाले युवाओं को जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव आकर या वीडियो बनाकर समाज में अराजकता फैलाने वालों की अब खैर नहीं। ऐसे ऑनलाइन बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

SP कुलदीप सिंह ने कहा, “अगर कोई युवा सोशल मीडिया पर वीडियो या लाइव के माध्यम से समाज में खराब माहौल बनाने की कोशिश करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।” उन्होंने खाप पंचायतों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र में माहौल पर नजर रखें और बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दें।पुलिस अधीक्षक ने माता-पिता को भी चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चों पर नजर रखना और उन्हें सही संस्कार देना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “बदमाशी में कुछ भी अच्छा नहीं है। जो युवा बदमाशों को अपना आइडल मानते हैं, वे समय रहते सुधर जाएं, वरना कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”

वहीं कुलदीप सिंह ने फर्जी सांसद और विधायक पास लगाने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गाड़ियों पर फर्जी पास लगाकर माहौल खराब करने वालों की अब खैर नहीं। ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने उन कलाकारों पर भी चेतावनी जारी की जिन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है और जिनके पास स्वयं की गन भी है, लेकिन वे सोशल मीडिया पर हवाबाजी करते हैं, पुलिसकर्मियों के साथ रील्स बनाते हैं। SP ने साफ कहा, “सुरक्षा के लिए दी गई सुविधाओं का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कुलदीप सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही बदमाशी के खिलाफ सजग रहें और ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!