Edited By Harman, Updated: 20 Apr, 2026 01:09 PM

हरियाणा के पानीपत से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। वहीं इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
पानीपत : हरियाणा के पानीपत से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। वहीं इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा आज सोमवार सुबह थाना पुराना ओद्योगिक क्षेत्र में हरिनगर कच्ची फाटक के पास का है। मृतक बचची की पहचान यूपी के सम्भल जिले के निवासी उवेश की पुत्री दुआ के रुप में हुई है। दुआ घर के बाहर खेल रही थी उसी समय पड़ोस में रहने वाला जतिन अपनी पिकअप को बैक कर रहा था तभी बच्ची वाहन के चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में बच्ची को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना से परिजन गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में मातम का माहौल पैदा हो गया।