रोहतक में सनसनीखेज वारदात! जेठ ने भाभी को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, वजह जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Harman, Updated: 20 Apr, 2026 11:34 AM

shocking incident in rohtak brother in law murders sister in law

हरियाणा के रोहतक से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक महिला की उसके जेठ ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। वहीं इस खौफनाक वारदात ने पूरा इलाका दहला दिया है।

रोहतक : हरियाणा के रोहतक से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक महिला की उसके जेठ ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। वहीं इस खौफनाक वारदात ने पूरा इलाका दहला दिया है।

हाथ व पैर पर तेजधार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रोहतक सके गांव रिठाल की है। मृतक महिला की पहचान सुखबीर की पत्नी 39 वर्षीय प्रवेश के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि जेठ ने महिला पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए है। आरोपी जेठ ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब महिला का पति घर में नहीं था। महिला का पति अपनी मां का इलाज कराने पीजीआई गया हुआ था। आरोपी जेठ ने क्रूरता की हदें पार करते हुए उसके हाथ, पैर पर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि रविवार देरर रात प्रवेश को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान प्रवेश की मौत हो गई। 

इस बात से नाराज था जेठ

आरोप है कि प्रवेश का जेठ जसबीर उसके संगीत समारोह में जाने से नाराज था। जब वह समारोह से वापस घर लौटी तो इस बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना आगे बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। इसी दाैरान आक्रोश में आकर आरोपी ने तेजधार हथियार से वार करके महिला को बुरी तरह से घायल कर दिया। आनन-फानन में  परिजन जख्मी हालत में प्रवेश को पीजीआई ले गए , जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं वारदात को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गया।

इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी जेठ की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!