Breaking: हरियाणा सचिवालय में कर्मचारी ने दी जान, विजिटर पास बनवाकर पहुंचा था
Edited By Manisha rana, Updated: 04 May, 2026 03:51 PM

हरियाणा सचिवालय में एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। कर्मचारी ने हरियाणा सचिवालय की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
चंडीगढ़ : हरियाणा सचिवालय में एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। कर्मचारी ने हरियाणा सचिवालय की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। बता दें कि कर्मचारी का नाम बलवंत है, जो सचिवालय में विजिटर पास बनवाकर पहुंचा था।
घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय में तैनात पुलिस कर्मचारी और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस को भी बुलाया गया। डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल पर व्यक्ति की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को अस्पताल भिजवा दिया गया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)