Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 27 Apr, 2026 07:34 PM

बिलासपुर थाना एरिया में सिधरावली बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार नेक्सन कार ने सडक़ किनारे खड़े बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। बिलासपुर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार चालक के खिलाफ केस...
गुड़गांव, (ब्यूरो): बिलासपुर थाना एरिया में सिधरावली बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार नेक्सन कार ने सडक़ किनारे खड़े बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। बिलासपुर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में संजय नेहरा निवासी गांव बुढका ने शिकायत दी कि 26 अप्रैल को उसके पिता मानसिंह (62) और माता शकुंतला देवी (61) पंचकूला से गांव लौट रहे थे। रात करीब 7.57 बजे फोन पर मां ने बताया कि वे धारूहेड़ा पहुंच गए हैं और सिधरावली बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे हैं। संजय स्कूटी से उन्हें लेने पहुंचा।
रात करीब 8.30 बजे गुरुग्राम की तरफ से आ रही नेक्सन कार के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से उसके माता-पिता को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कार के बोनट व शीशे से टकराकर दूर जा गिरे। घायल दंपति को भिवाड़ी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार चालक की पहचान यूपी के गाजियाबाद निवासी धर्मेंद्र भारद्वाज के रूप में हुई। बिलासपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।