Edited By Krishan Rana, Updated: 16 Jun, 2026 05:58 PM

उचाना नगर पालिका कार्यालय में दोपहर बाद ACB हिसार की टीम ने बड़ी कार्रवाई को
उचाना (अमनदीप पिलानिया) : उचाना नगर पालिका कार्यालय में दोपहर बाद ACB हिसार की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ACB हिसार की टीम ने नगर पालिका सचिव अशोक डांगी को 32 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार ACB हिसार इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका में रेड के लिए आए थे। उचाना से सुरेंद्र है जिसने शिकायत दी थी कि उन्होंने नगर पालिका में 16 लाख रुपए के कार्य किए थे, जिनके बिल सचिव द्वारा रोके जा रहे थे। सचिव अशोक डांगी इन बिलों को पास करने के एवज में 2 प्रतिशत यानी 32 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे।
बाद में सुरेंद्र ने इसकी शिकायत हिसार ACB को दी थी। एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर सचिव अशोक डांगी को 500-500 रुपए के 64 नोटों सहित रंगेहाथ पकड़ा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)