कहासुनी के बाद रिश्तों का कत्ल, सगे भाई को उतारा मौत के घाट

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Jun, 2026 10:23 AM

man murder his real brother in minor dispute

शराब पीने से रोकने के विवाद में रिश्तों का कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। दौलताबाद में एक व्यक्ति ने अपने भाई को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसका अपने भाई के साथ शराब पीने से रोकने को लेकर विवाद हो गया था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): शराब पीने से रोकने के विवाद में रिश्तों का कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। दौलताबाद में एक व्यक्ति ने अपने भाई को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसका अपने भाई के साथ शराब पीने से रोकने को लेकर विवाद हो गया था। आरोपी ने ईंट व कस्सी से अपने भाई को मौत के घाट उतारा और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 31 मई को राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव दौलताबाद के एक मकान में युवक मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम व अपराध शाखा को बुलाया गया।  मृतक की पहचान दौलताबाद निवासी 26 वर्षीय आशीष के रूप में हुई थी। मृतक आशीष के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि आशीष अपने पुराने मकान में गया था, जहां वह गंभीर चोटों सहित मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए एक आरोपी को सेक्टर-106 से गिरफ्तार किया जिसकी पहचान मृतक के सगे भाई 23 वर्षीय अमन के रूप में हुई।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक आशीष उसका सगा भाई था तथा शराब पीने का आदी था। घटना के दिन मृतक के पास एक अन्य व्यक्ति शराब पीने के लिए आया हुआ था। अमन ने उस व्यक्ति को घर से जाने के लिए कहने पर आशीष और अमन के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसमें अमन ने ईंट व कस्सी से आशीष के सिर पर वार किए, जिससे आशीष को गंभीर चोटें लगीं और उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!