शिक्षकों के लिए बड़ा मौका! शिक्षा विभाग 43 सीटों पर करेगा भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Edited By Harman, Updated: 16 Jun, 2026 05:37 PM

big opportunity for teachers the education department will recruit for 43 posts

हरियाणा शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में विज्ञान और गणित शिक्षा को मजबूत करने के लिए जिला विज्ञान-गणित विशेषज्ञ के पदों को सृजित किया गया है। विभाग ने नियमित रूप से कार्यरत पीजीटी शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून...

चंडीगढ़ ( चंद्र शेखर धरणी) : हरियाणा शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में विज्ञान और गणित शिक्षा को मजबूत करने के लिए जिला विज्ञान-गणित विशेषज्ञ के पदों को सृजित किया गया है। विभाग ने नियमित रूप से कार्यरत पीजीटी शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गई है।

प्रदेश के 22 जिलों में जिला विज्ञान विशेषज्ञ और 21 जिला गणित विशेषज्ञ के पद भरे जाएंगे। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिक्तियों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है। इन पदों के लिए केवल हरियाणा के सरकारी स्कूलों में नियमित रूप से कार्यरत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित विषय के पीजीटी शिक्षक ही आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ और किसी भी प्रकार की विभागीय जांच, चार्जशीट या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।

PunjabKesari

जानें कैसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को 40 अंकों की रीजनिंग आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें 20 अंक विषय संबंधी प्रश्नों, 10 अंक विश्लेषणात्मक क्षमता और 10 अंक सामान्य जागरूकता से जुड़े प्रश्नों के होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट रखी गई है। इसके अलावा मुख्यालय स्तर पर गठित समिति 10 अंकों का विषय आधारित इंटरव्यू भी लेगी। मेरिट सूची लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूलों और पीएम श्री स्कूलों में कार्यरत ऐसे शिक्षक, जिन्होंने निर्धारित न्यूनतम कार्यकाल पूरा नहीं किया है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा वर्तमान में डीएसएस या डीएमएस के पद पर कार्यरत शिक्षक भी आवेदन नहीं कर सकेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!