केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से की शिष्टाचार भेंट, कई विषयों पर हुई चर्चा

Edited By Harman, Updated: 18 Jul, 2026 03:40 PM

union education minister dharmendra pradhan paid a courtesy call mahipal dhanda

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महिपाल ढांडा और उनके परिवार ने केंद्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

चंडीगढ़ ( चन्द्र शेखर धरणी) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महिपाल ढांडा और उनके परिवार ने केंद्रीय मंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई और विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की गई।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इस अवसर को अपने परिवार के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का उनके आवास पर आगमन पूरे परिवार के लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और सभी के साथ सहज एवं पारिवारिक वातावरण में समय बिताया। महिपाल ढांडा ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का व्यक्तित्व सादगी, विनम्रता और कर्मठता का प्रतीक है। देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से लेकर शिक्षा में नवाचार, तकनीक के उपयोग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार तक उनके प्रयास प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद उनके परिवार के लिए अमूल्य धरोहर है। उनका सरल, सहज और आत्मीय व्यवहार हर किसी को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे वरिष्ठ नेता का सान्निध्य हमेशा नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। मुलाकात के दौरान पारिवारिक आत्मीयता के साथ विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह स्नेहिल आगमन लंबे समय तक सुखद स्मृतियों के रूप में याद रखा जाएगा। महिपाल ढांडा ने अंत में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका निरंतर मार्गदर्शन हरियाणा में शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे सुधारों और विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!