दर्दनाक हादसा : 4 साल के इंतजार के बाद घर आई थी खुशियां...अब मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Krishan Rana, Updated: 16 Jun, 2026 01:49 PM

tragic accident after a four year wait happiness had returned home  now the

हरियाणा के झज्जर जिले के साल्हावास गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां पानी के हौद में डूबने से

झज्जर : हरियाणा के झज्जर जिले के साल्हावास गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में शोक पसर गया है। यहां पानी के हौद में डूबने से 2 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के मजदूर कुशन पाल परिवार के साथ साल्हावास गांव में किराए के मकान में रह रहा है। जब बच्ची की मां घर में खाना बना रही थी और मासूम खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गई। 

उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी मजदूर कुशन पाल अपनी पत्नी के साथ साल्हावास गांव में किराए के मकान में रह रहा है। परिवार की इकलौती संतान होने के कारण वह सभी की लाडली थी। क्योंकि शादी के 4 साल बाद जब कोई संतान नहीं हुई तो दंपति ने मंदिरों और दरगाहों पर मन्नतें मांगी थीं। तब जाके बच्ची का जन्म हुआ था।  उसकी पत्नी घर में खाना बनाने में व्यस्त थी, जबकि परी घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर के पास बने करीब 9 फुट गहरे पानी के हौद तक पहुंच गई।

बाद में जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान हौद में बच्ची का शव दिखाई दिया। मासूम को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों के अनुसार आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पड़ोसी की बाइक पर पिता अपनी लाडली के शव को बाइक पर लेकर गांव के लिए रवाना हुआ। यह दृश्य अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को भी भावुक कर गया।

जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मासूम की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!