Haryana Roadways बनी यमराज, चार को कुचला, एक की मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 Jun, 2026 04:00 PM

haryana roadways bus ran over 4 people in gurgaon

गुड़गांव के सेक्टर-37 एरिया में आज हरियाणा रोडवेज का यमराज रूप देखने को मिला। यहां रोडवेज की चालक प्रशिक्षण बस ने सड़क पर पैदल जा रहे चार लोगों को कुचल दिया।

गुड़गांव,(ब्यूरो): गुड़गांव के सेक्टर-37 एरिया में आज हरियाणा रोडवेज का यमराज रूप देखने को मिला। यहां रोडवेज की चालक प्रशिक्षण बस ने सड़क पर पैदल जा रहे चार लोगों को कुचल दिया। इतना ही नहीं बस ने यहां सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को भी टक्कर मारी। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, रोजाना की तरह आज भी हरियाणा रोडवेज की चालक प्रशिक्षण बस में हैवी लाइसेंस (बस, ट्रक आदि भारी वाहन चलाने के लिए बनाया जाने वाला लाइसेंस) बनवाने के लिए बस चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। यह बस आज सेक्टर-37 एरिया में लेकर गए थे। बताया जा रहा है कि यह बस सेक्टर-37 एरिया में इंडस्ट्रियल एरिया पेस सिटी-2 की तरफ अंदर जाने लगी। इसी दौरान बस चलाने का प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थी को अपनी साइड का अंदाजा नहीं हुआ और उसने सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के साथ से गुजर रहे लोग इस बस की चपेट में आ गए और एक व्यक्ति बस के पिछले टायर के नीचे आ गया जबकि अन्य लोग बस से टकराने के बाद बचने के लिए गाड़ियों के बीच खाली जगह में घुस गए जिन्हें मामूली चोट आई।

 

वहीं, एक व्यक्ति जो बस के टायर के नीचे आ गया उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले 55 वर्षीय रवि सरकार के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!