आप भी चार धाम की यात्रा पर जाने के लिए करना चाहते हो हेलीकॉप्टर बुकिंग तो हो जाओ सावधान

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Jul, 2026 09:46 PM

three arrested in case of fruad in the name of helicopter booking

साइबर क्राइम साउथ थाना पुलिस ने चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 5 पासबुक, 16 चेक बुक और 18 एटीएम...

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर क्राइम साउथ थाना पुलिस ने चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 5 पासबुक, 16 चेक बुक और 18 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, साइबर क्राइम साउथ थाना पुलिस को चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी करने की शिकायत मिली। जिसके बाद एसीपी साइबर क्राइम गौरव फोगाट के मार्गदर्शन और साइबर क्राइम साउथ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 जुलाई को गांव डूंडाहेड़ा से अजीत कुमार शाह (30), प्रदुम (30) और विनय (40) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। इनके खिलाफ साइबर क्राइम साउथ थाना में मामला दर्ज किया गया है।

 

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने आधार कार्ड में पता बदलवाकर विभिन्न बैंकों में 10 से अधिक खाते खुलवाए थे। इन खातों की पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज साइबर ठगी करने वाले गिरोह को प्रति खाता 5 हजार रुपये कमीशन पर उपलब्ध कराए जाते थे। आरोपी विनय ने बताया कि वह पहले एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से इस नेटवर्क से जुड़ा और बाद में उसने दोनों अन्य आरोपियों को भी इसमें शामिल कर लिया।

 

जांच के दौरान बरामद बैंक खातों और मोबाइल नंबरों से जुड़े साइबर क्राइम पोर्टल पर तीन शिकायतें दर्ज मिली हैं। पुलिस बरामद डिजिटल उपकरणों और बैंकिंग दस्तावेजों का तकनीकी विश्लेषण कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का संबंध किन-किन साइबर ठगी मामलों और अन्य सदस्यों से है। मामले की जांच जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!