Edited By Isha, Updated: 16 Jun, 2026 07:29 AM

शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने रोहतक से दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दोनों
डेस्क: शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने रोहतक से दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दोनों पिस्तौल भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान आशीष अहलावत (22) निवासी ग्राम दुजाना, जिला झज्जर और दीपक (25) निवासी सुनारिया खुर्द, तहसील व रोहतक के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अंडरग्राउंड हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने अलग-अलग जगह दबिश देकर धर दबोचा। दोनों के खिलाफ अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मामला 13 जून का है, जब शाम 6:00 बजे से 6:30 के बीच मनीषा मित्तल को स्कूल गेट पर गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सफेद रंग की हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार का वारदात में इस्तेमाल किया और हिमाचल की 10 सीरीज की फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी।
हत्या से लेना-देना नहीं
मनीषा के भाई हिमांक मित्तल ने वीडियो जारी कर कहा कि मेरा इस मामले से इससे कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस घर पर आई है और जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं। उसने दावा किया कि उसके ऊपर भी एक जून को हमला हो चुका है। इस वजह से उसके एक पैर और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। ऐसे में वह जून में घर पर ही था। मनीषा से न कोई रिश्ता था और न ही कोई दुश्मनी थी। आरोपियों ने मुख्य मार्ग पर गाड़ी को खड़ा किया और इसके बाद स्कूल तक पहुंचे। शूटआउट से पहले आरोपियों ने रेकी थी।