अनिल विज की चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था, प्रॉपर्टी आईडी समस्या बरकरार, सर्वर डाउन से जनता परेशान

Edited By Krishan Rana, Updated: 16 Jun, 2026 07:01 PM

despite anil vij s warning the has not improved property id problems pe

हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के प्रयास में सफलता नहीं मिल रही। कारण है पोर्टल का ना

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के प्रयास में सफलता नहीं मिल रही। कारण है पोर्टल का ना चलना, बार-बार रुक जाना, सर्वर डाउन होना। वास्तव में हरियाणा के नगर निगमों, नगर पालिकाओं में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर लंबे समय से लोग परेशान हैं। 

प्रॉपर्टी आईडी अभी भी आधे से अधिक लोगों की ठीक नहीं हुई। प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए जब लोग नगर निगम, नगर पालिका में जाते हैं तो सरवर बंद होने, धीमा होने की शिकायतों के चलते उन्हें एक नहीं 10-10 चक्कर लगाने पड़ते हैं। तब जाकर समाधान होता है। यमुनानगर में भी इसी तरह की स्थितियां लोगों को देखने को मिल रही हैं। 

प्रतिदिन यमुनानगर जिला सचिवालय के अलावा उप मंडल कार्यालय में लगने वाले समाधान शिविरों में सबसे ज्यादा मामले प्रॉपर्टी आईडी के आते हैं। मौके पर उनके समाधान के लिए सिस्टम लगा हुआ है। लेकिन बार-बार प्रयास के बाद भी सरवर धीमा होने के कारण और बंद होने के कारण लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा।

इसकी वजह से जहां प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने वाले कर्मचारी, अधिकारी परेशान हैं, वहीं आम लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद लोग एक दो नहीं 8 से 10 चक्कर लगाने के बाद अपने प्रॉपर्टी आईडी का समाधान करवा पा रहे हैं।

सुमन, देवेंद्र सिंह, रामनाथ, शकुंतला का कहना है कि प्रॉपर्टी आईडी सरकार द्वारा नियुक्त की गई कंपनी ने खराब की है, और ठीक करने के लिए हमें दौड़- धूप करनी पड़ रही है। अगर समस्या सरकार ने दी है तो उसका समाधान भी सरकार को करना चाहिए।

यहां यह उल्लेखनीय है कि सरकार ने प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए एक कंपनी को ठेका दिया था। जिसने सही तरीके से कार्रवाई नहीं की। जिसमें मकान मालिक कोई और और दिखाया किसी और को गया। मोबाइल नंबर किसी और का दिखा दिया गया। इसी तरह की कई त्रुटियां थी। अब लोगों को अपने मकान, प्लाट बेचने के लिए जब प्रॉपर्टी आईडी चेक की तो उसमें कई त्रुटियां मिली। इन्हीं को दुरुस्त करवाने के लिए लोग दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।
  
प्रॉपर्टी आईडी और नगर निगम में  अवैध कालोनियां के मामले को लेकर यमुनानगर में 29 में को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री अनिल विज ने साफ-साफ अधिकारियों को चेतावनी दी की अगली मीटिंग से पहले प्रॉपर्टी आईडी की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इसमें जो भी अधिकारी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कर्मचारियों का कहना है कि वह समस्या का समाधान चाहते हैं, उसके लिए लगातार प्रयास करते हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से वह इसका समाधान नहीं कर पा रहे। वहीं लोगों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि सर्वर डाउन की समस्या का समाधान करवाया जाए ,ताकि लोगों की समस्या ठीक हो सके। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!