Haryana की राजनीति में 'बिश्नोई-सैनी' का नया गठजोड़ ? 15 दिन में तीसरी मुलाकात बनी चर्चा का विषय

Edited By Krishan Rana, Updated: 16 Jun, 2026 02:34 PM

a new bishnoi saini alliance in haryana politics their third meeting in 15 da

हरियाणा की राजनीति में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के परिवार के बीच बढ़ती नजदीकियां

डेस्क : हरियाणा की राजनीति में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के परिवार के बीच बढ़ती नजदीकियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसी कड़ी के तहत एक बार फिर से कुलदीप बिश्नोई सोमवार रात को अपने परिवार सहित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ डिनर किया।

राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को खास महत्व दिया जा रहा है, क्योंकि पिछले मात्र 15 दिनों के भीतर दोनों पक्षों के बीच यह तीसरी बड़ी मुलाकात रही है।

इस दौरान कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आज माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी जी के स्नेहपूर्ण निमंत्रण पर सपरिवार रात्रि भोज में शिरकत की। मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए आत्मीय सम्मान, स्नेह एवं आदर के लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूं। 

PunjabKesari

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, जनहित एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री जी ने अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री जी का सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं आमजन के प्रति संवेदनशील सोच वास्तव में प्रशंसनीय है। उनके साथ हुई चर्चा के दौरान उनकी विनम्रता, आत्मीय व्यवहार तथा प्रत्येक व्यक्ति के प्रति सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और हरियाणा के समग्र विकास के लिए उनकी दूरदर्शी सोच प्रेरणादायक है।

PunjabKesari

रात्रि भोज के दौरान प्रदेश के विकास, क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं तथा जनता से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री जी ने सदैव की भांति सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया तथा जनहित के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी जी का स्नेह, आत्मीयता एवं सम्मान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल को याद करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली हमेशा जनहित और विकास केंद्रित रही। चौधरी भजनलाल हमारे लिए बहुत सम्मानित हैं। हम सब उनका बहुत सम्मान करते हैं।

PunjabKesari

 बता दें किइस मौके पर नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी भी साथ रहीं। दोनों परिवारों ने एक साथ डिनर भी किया। कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी शेयर की। इससे पहले मुख्यमंत्री 3 जून को दिल्ली में कुलदीप बिश्नोई के घर चाय पीने पहुंचे थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!