अगले 3 दिन संभलकर निकले घर से बाहर! 50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सभी जिलों में हाई अलर्ट!

Edited By Isha, Updated: 16 Jun, 2026 08:43 AM

winds blowing at 50 km h expected in haryana over the next 3 days

भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का टॉर्चर अब खत्म हो गया है! एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से हरियाणा के मौसम ने यू-टर्न ले लिया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट

डेस्क: भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का टॉर्चर अब खत्म हो गया है! एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से हरियाणा के मौसम ने यू-टर्न ले लिया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने पूरे राज्य के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले 72 घंटों तक आसमान में काले बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ लगातार बूंदाबांदी और तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

हरियाणा में मंगलवार सुबह 4 जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने सभी 23 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कल प्रदेश के 10 जिलों में आंधी-तूफान के बारिश हुई। आंधी से हांसी में एक टावर गिर गया, एक मकान की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हिसार, सिरसा, भिवानी, रोहतक, नारनौल, रेवाड़ी, सोनीपत और पानीपत में लोगों को धूलभरी आंधी में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 15 जून के बीच हरियाणा में प्री-मानसून की अच्छी गतिविधियां देखने को मिली हैं। इस दौरान हरियाणा में औसतन 20.3 MM बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य बारिश (17.3 MM) से अधिक है। पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार सक्रिय होने से पलवल, रेवाड़ी, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र जैसे जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी बरसा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!