बराड़ा अंडरपास में जलभराव से मची अफरातफरी, बच्चों से भरी स्कूल बस फंसी;  पुलिस ने ऐसे छात्रों को बाहर निकाला

Edited By Harman, Updated: 14 Sep, 2026 09:55 AM

chaos ensues due to waterlogging in barara underpass

बरसात के बाद अंडरपास में करीब 5 फुट तक पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई।आज सुबह हालात उस समय और गंभीर हो गए, जब बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस पानी से लबालब भरे अंडरपास में फंस गई।

बराड़ा (अनिल शर्मा) :  बरसात के बाद अंडरपास में करीब 5 फुट तक पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई।आज सुबह हालात उस समय और गंभीर हो गए, जब बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस पानी से लबालब भरे अंडरपास में फंस गई। मौके पर मौजूद राहगीरों और बराड़ा पुलिस ने तुरंत मदद करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रॉली की मदद से सभी बच्चों को सकुशल अंडरपास से बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले काफी दिनों से अंडरपास में पानी भरा हुआ है, लेकिन शिकायतों के बावजूद पानी निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। लोगों ने रेलवे विभाग और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।बरसात के दिनों में इस अंडरपास में बार-बार वाहन फंसने से हादसों का खतरा बना रहता है। अब सवाल यही है कि आखिर लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया यह अंडरपास कब तक लोगों के लिए परेशानी का सबब बना रहेगा।

बराड़ा के रेलवे अंडरपास में जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब चार फुट पानी में आज बच्चों से भरी निजी स्कूल बस फंस गई। बस में करीब 30 छात्र सवार थे।हालात बिगड़ते देख राहगीरों और बराड़ा पुलिस ने मोर्चा संभाला और ट्रॉली की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले चार दिनों से अंडरपास पानी से भरा है, लेकिन स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। बारिश के बाद बार-बार वाहन फंसने से हादसे का खतरा बना हुआ है। अब लोगों का सवाल है—आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा और इस अंडरपास की जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कब होगा?
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!