कार सवार युवकों ने बीच सड़क पर महिला से की अश्लीलता, विरोध करने पर महिला की गाड़ी को तोड़ा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 10 Jun, 2026 08:30 PM

woman molested by two in gurgaon

साउथ सिटी-दो में मंगलवार शाम को कार में सवार दो युवकों ने एक महिला के साथ बीच सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी की। आरोपियों ने न केवल महिला के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की, बल्कि विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): साउथ सिटी-दो में मंगलवार शाम को कार में सवार दो युवकों ने एक महिला के साथ बीच सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी की। आरोपियों ने न केवल महिला के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की, बल्कि विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।  वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पुलिस ने शिकायत पर मंगलवार को सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में सोहना रोड स्थित एक नामी सोसाइटी की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि मंगलवार को वह किसी काम से साउथ सिटी-2 इलाके में आई हुई थीं। शाम के वक्त जब वह शीशपाल विहार के पास से गुजर रही थीं, तभी एक दिल्ली नंबर की गाड़ी में सवार दो अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी कार अड़ा दी। पीड़ित महिला के मुताबिक गाड़ी रुकते ही दोनों युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और बेहद आपत्तिजनक व अभद्र व्यवहार किया। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया और पुलिस को बुलाने की बात कही, तो दोनों आरोपी आगबबूला हो गए।

 

विरोध करने पर उन्होंने महिला के साथ सरेआम गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ की। आस-पास के लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी महिला को अंजाम भुगतने और सीधे जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी तेज रफ्तार गाड़ी से मौके से भाग निकले। इस पूरी घटना से पीड़ित महिला बेहद सहम गईं और उन्होंने तुरंत अपने परिवार व पुलिस को मामले की सूचना दी।

 

जांच अधिकारी ने बतया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कार पर दिल्ली नंबर का नंबर था। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली गई हुई है। घटना स्थल के आस-पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!