Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Jun, 2026 09:02 PM

शनिवार तड़के बादशाहपुर इलाके में बहुमंजिला इमारत की दूसरी मंजिल से नीचे गिर कर 39 वर्षीय प्लंबर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बादशाहपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): शनिवार तड़के बादशाहपुर इलाके में बहुमंजिला इमारत की दूसरी मंजिल से नीचे गिर कर 39 वर्षीय प्लंबर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बादशाहपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा शनिवार सुबह करीब पांच बजे बादशाहपुर स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास वाली गली में घटित हुआ। सुबह के समय गली से गुजर रहे लोगों ने एक व्यक्ति को जमीन पर लहूलुहान और अचेत अवस्था में पड़े देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम और बादशाहपुर थाने को दी गई। हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान 39 वर्षीय चंद्रकेश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला संभल के अंतर्गत आने वाले राजपुरा क्षेत्र के गांव 72 पट्टी नासिर का निवासी था। चंद्रकेश यहां गुरुग्राम में रहकर प्लंबिंग का काम करता था और बादशाहपुर में ही एक दुकान के मालिक के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था।
पुलिस की प्राथमिक जांच और पूछताछ में सामने आया है कि चंद्रकेश ने शुक्रवार रात को अत्यधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। शनिवार तड़के करीब पांच बजे जब वह सोकर उठा और बाथरूम करने के लिए कमरे से बाहर निकला, तो अत्यधिक नशे के कारण वह अपने शरीर पर नियंत्रण नहीं रख सका। कमरे के बाहर आते ही अचानक उसका संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और वह दूसरी मंजिल की बालकनी से सीधे नीचे कंक्रीट की सड़क पर आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के मकान मालिक और आस-पड़ोस के लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में रह रहे चंद्रकेश के परिजनों को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौप दिया गया।