घरेलू विवाद के बाद सिक्योरिटी इंचार्ज ने प्रिंसीपल पत्नी व बेटे को उतारा मौत के घाट

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Jun, 2026 09:43 AM

security officer murder his wife and son in family dispute

अशोक विहार एरिया में घरेलू विवाद में एक सिक्योरिटी ऑफिसर ने अपनी प्रिंसीपल पत्नी व बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): अशोक विहार एरिया में घरेलू विवाद में एक सिक्योरिटी ऑफिसर ने अपनी प्रिंसीपल पत्नी व बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच करते हुए आरोपी को देर रात को ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अनिल तंवर (56) के रूप में हुई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।


पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी एक सिक्योरिटी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। मृतका आशा रानी एक निजी स्कूल चलाती थी तथा उसी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थी। मृतक प्रशांत अपनी माता आशा रानी के साथ स्कूल के प्रबंधन एवं संचालन का कार्य संभालता था। आरोपी के परिवार में काफी समय से पारिवारिक मतभेद व घरेलू विवाद चल रहा था। 6 जून की रात्रि को पत्नी के साथ हुए झगड़े के दौरान उसका पुत्र भी बीच-बचाव करने के लिए आ गया। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी व पुत्र पर फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर व 14 खाली कारतूस को घटनास्थल से बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

PunjabKesari

 

पुलिस के मुताबिक, 6 जून की रात को थाना सेक्टर-5 काे सूचना प्राप्त हुई कि अशोक विहार फेज-3 में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटे को गोली मार दी है। जिस पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर ज्ञात हुआ कि घायलों का अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस टीम द्वारा फिंगरप्रिंट, सीन ऑफ क्राइम टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा अस्पताल से मृतकों का ब्रोट डेड रुक्का प्राप्त किया। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के संबंध में मृतक की बेटी ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह अशोक विहार फेज-3, गुरुग्राम में अपने मायके आई हुई थी। 

 

6 जून की रात को करीब 11 बजे इसके पिता अनिल तंवर व माता आशा थर्ड फ्लोर पर सोने के लिए चले गए तथा यह, इसका भाई प्रशांत व इसकी भाभी फर्स्ट फ्लोर पर थे। कुछ समय पश्चात इनको इसके माता-पिता की झगड़ने की आवाज सुनाई दी। जिस पर यह थर्ड फ्लोर पर पहुंची जहां पर इसके पिता ने इसकी माता के थप्पड़ मारे। आवाज सुनकर इसका भाई भी थर्ड फ्लोर पर आ गया तथा इसके पिता को समझने की कोशिश करने लगा। तभी इसके पिता अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर आए तथा इसकी मां व भाई को गोलियां मार दी। जिसकी भाभी भी ऊपर आ गई इन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन इसके पिता नहीं माने तो यह डरकर नीचे भाग गई। जब इसका पिता नीचे आए तो इन्होंने ऊपर जाकर देखा तो इसके भाई व मां को गोलियां लगी हुई थी तथा खून से लथपथ पड़े थे। इसके पिता ने इसकी माता आशा उम्र 52 वर्ष व भाई प्रशांत उम्र 27 वर्ष की गोलियां मारकर हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अनिल तंवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!